WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784723312', '216.73.216.43')

हार्ट में पैदा हुई ब्लॉकेज को खोलने के लिए क्या खाएं, दिल की सेहत को दमदार बना सकते हैं ये फूड आइटम्स - Somanshu News

हार्ट में पैदा हुई ब्लॉकेज को खोलने के लिए क्या खाएं, दिल की सेहत को दमदार बना सकते हैं ये फूड आइटम्स

हार्ट में पैदा हुई ब्लॉकेज को खोलने के लिए क्या खाएं, दिल की सेहत को दमदार बना सकते हैं ये फूड आइटम्स

अगर आप खुद को सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपनी हार्ट हेल्थ की देखभाल करनी होगी। दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से हार्ट में ब्लॉकेज भी पैदा हो सकती है। अगर आपके हार्ट में भी ब्लॉकेज है तो आपको खाने की कुछ चीजों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। आइए ऐसे ही कुछ पौष्टिक तत्वों से भरपूर फूड आइटम्स के बारे में जानते हैं।

डाइट में शामिल करें अनार

आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक अनार आपकी हार्ट की ब्लॉकेज को खोलने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप अपने हार्ट में पैदा हुई ब्लॉकेज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो एक कप अनार के रस को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना लीजिए। अनार में पाए जाने वाले तमाम तत्व हार्ट अटैक के खतरे को भी कम कर सकते हैं।

असरदार साबित होगी दालचीनी

अगर आपको भी यही लगता है कि दालचीनी का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। हर रोज थोड़ी सी दालचीनी कंज्यूम कर आपके हार्ट में पैदा हुई ब्लॉकेज को खोला जा सकता है। इसके अलावा दालचीनी की मदद से आप अपनी हार्ट हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं।

हल्दी को बनाएं डाइट का हिस्सा

दादी-नानी के जमाने से औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी भी हार्ट ब्लॉकेज को खोलने में कारगर साबित हो सकती है। गर्म दूध में हल्दी मिक्स कर पीने से आपकी ओवरऑल हेल्थ को मजबूत बनाया जा सकता है।

मददगार साबित होंगे अलसी के बीज

हार्ट ब्लॉकेज को खोलने के लिए हर रोज एक स्पून अलसी के बीजों को पानी के साथ डाइट में शामिल जा सकता है। दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए आप जूस, सूप या फिर स्मूदी में भी अलसी के बीजों को मिलाकर कंज्यूम कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *