WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1773968410', '54.38.147.157')

यह कैसा न्याय! दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने का झांसा देकर वकील ने किया अनाचार - Somanshu News

यह कैसा न्याय! दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने का झांसा देकर वकील ने किया अनाचार

यह कैसा न्याय! दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने का झांसा देकर वकील ने किया अनाचार

 बिलासपुर :  न्यायधानी में दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने का झांसा देकर अनाचार व मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी वकील के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, कोंडागांव जिले की रहने वाली युवती के साथ एक युवक ने अनाचार किया था. पीड़िता ने युवक के खिलाफ कोंडागांव जिले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद आरोपी को हाईकोर्ट से सजा दिलाने के लिए पीड़िता बिलासपुर आई. यहां चकरभाठा निवासी वकील बसंत कैवर्त से उसकी मुलाकात हुई.

वकील उसे न्याय दिलाने का झांसा देकर घूमने के लिए कोटा क्षेत्र के एक रिसॉर्ट ले गया, जहां उसने दुष्कर्म को अंजाम दिया. विरोध करने पर मारपीट की. पीड़िता ने बताया उसके साथ वकील ने कई बार दुष्कर्म को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *