WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788301841', '216.73.216.194')

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, आगामी चार दिनों तक बारिश की संभावना - Somanshu News

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, आगामी चार दिनों तक बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, आगामी चार दिनों तक बारिश की संभावना

त्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राज्य में आगामी 19 से 22 मार्च के बीच बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं बीते 24 घंटों में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.7°C दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं का प्रदेश में लगातार आगमन जारी है। इसके चलते प्रदेश के उत्तर और मध्य भागों में बारिश की संभावना बनी हुई है। कल यानी 19 मार्च से इन क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। प्रदेश में आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। आज 18 मार्च को अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि 19 मार्च से 22 मार्च के बीच तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 18 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 19 से 22 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ बारिश होने की संभावना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *