बरसात से स्कूल में भरा पानी, बच्चों की बढ़ी परेशानी

- सक्ती जिले के नगर पंचायत जैजैपुर संजय नगर के प्राथमिक शाला स्कूल के कक्षाओं में भरा पानी
- बरसात के आते ही परेशानियों का पहाड़

जैजैपुर : सक्ती जिले के नगर पंचायत जैजैपुर के वार्ड क्रमांक 3 संजय नगर के बच्चों के लिए बरसात के आते ही परेशानियों का जैसे पहाड़ सा खड़ा हो गया है। बुधवार को शाम में हुई बारिश के स्कूल केंपस एवं कक्षाओं में पानी भर चुका है। लगातार 2 घंटे तक हुई बारिश के कारण स्कूल पानी जमा होने से तालाब बन गया है। बरसात आते ही स्कूल व केम्पस में पानी जमा हो जाता है। जिसके कारण बच्चों को स्कूल में जाने के लिए गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है। नगरवासियों के लोगों का कहना है पिछले कई वर्षों से मानसून के दिनों में स्कूल के कक्षाओं में पानी भर जाता है। जिसके कारण संजय नगर के बच्चों को स्कूल में जाने के लिए बरसात के गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए खोले गए स्कूलों को विद्या के मंदिर के रूप में जाना जाता है। लेकिन बरसात आने के कारण संजय नगर के स्कूल में विद्यार्थियों को गंदे पानी के बीच से निकल कर शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने जाने एवं बैठने पर मजबूर होना पड़ रहा है। गांव में स्कूल के मुख्य द्वार के सामने वाली सड़क पर बरसात व गांव का गंदा पानी जमा होने के कारण बच्चों को स्कूल में जाने में परेशानी हो रही है। कई सालों से मोहल्ले वासी इस समस्या से परेशान हो रहे हैं। स्कूल के सभी स्टाफ व बच्चों,परेशान है गांव के लोगों का कहना है की स्कूल के सामने में जैजैपुर से मालखरौदा पहुच मार्ग की सड़क बन रही है और स्कूल प्रांगण के पानी की निकासी के लिए अब तक कोई भी समाधान नहीं किया गया है।
वर्जन
आपके से जानकारी मिला रहा है मैं स्टाप को भेज कर पानी की निकासी का व्यवस्था करवा रहा हु।
विष्णु गहवार
सीएमओ
नगर पंचायत जैजैपुर
