WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786475675', '216.73.216.170')

झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, घरों के अंदर घुसा पानी, जायजा लेने सड़क पर उतरे निगम आयुक्त - Somanshu News

झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, घरों के अंदर घुसा पानी, जायजा लेने सड़क पर उतरे निगम आयुक्त

झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, घरों के अंदर घुसा पानी, जायजा लेने सड़क पर उतरे निगम आयुक्त

रायपुर: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही ऑरेंज में 5 और येलो में 9 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. सोमवार शाम से ही प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. वहीं राजधानी रायपुर में भी झमाझम बारिश हो रही है. कल रात से हो रही लगातार बारिश से राजधानी के कई हिस्सों में लबालब पानी भर गया है, जिससे लोगों का जीवन अस्तव्यस्त हो गया है.

शहर के भाठागांव बस स्टैंड के पास पानी भरने की वजह से एक सड़क बंद करनी पड़ी है. भाठागांव से काठाडीह का रास्ता पुलिया में पानी भरने की वजह से बंद है. वहीं प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर 2-3 के पास भी जलभराव की स्थिति है. कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे घर में रखे सामान भी भीग गए हैं. सुमेरु मठ के पास भी पानी भरा है. साथ ही कई जगहों के सड़कों में पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. वहीं बारिश के बीच रायपुर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा शहर की स्थिति का जायजा लेने निकले हैं. उनके साथ निगम की अधिकारी भी मौजूद हैं.

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसमें अलग-अलग जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट 24 घंटे के लिए जारी किये गए हैं. इसके साथ ही अगले 48 घंटे के लिए भी चेतवानी जारी की गई है.

राजनांदगांव में एक बुजुर्ग महिला पर गिरा मकान, दो घर ढहे

बीती देर रात से जारी झमाझम बारिश के कारण राजनांदगांव शहर और जिले के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है. तेज बारिश के चलते बाग नदी थाना पूरी तरह से डूब गया है. जलभराव से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है. पुलिस जवानों ने फंसे हुए ग्रामीणों और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. राहत कार्य लगातार जारी हैं.

वहीं राजीव नगर बसंतपुर में भी भारी बारिश के कारण दो मकान गिर गए हैं. एक बुजुर्ग महिला मुश्किल से बचाई जा सकी, क्योंकि मकान उसके ऊपर गिर गया था. सुबह 4:00 बजे के आसपास वार्ड के पार्षद और मोहल्ले के लोगों ने महिला की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

कांकेर में लगातार बारिश से सिरसिदा गांव का पुल बहा, बाइक सवार बहे

लगातार बारिश के चलते कांकेर जिले के चारामा स्थित सिरसिदा गांव के बीच का पुल बह गया. इस घटना में दो बाइक सवार भी बह गए थे. स्थानीय गांव वालों की तत्परता से दोनों को सुरक्षित निकाल लिया गया. एक बाइक सवार की स्थिति सामान्य है, जबकि दूसरे की कमर की हड्डी टूट गई है. घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं हराडुला स्थित महानदी पर बह रहे पानी की स्थिति का निरीक्षण विधायक सावित्री मंडावी ने किया. उन्होंने मौके पर जाकर प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *