WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784782101', '216.73.216.25')

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विदेश दौरे पर जाएंगे विष्णु देव साय, इतने दिन की है यात्रा - Somanshu News

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विदेश दौरे पर जाएंगे विष्णु देव साय, इतने दिन की है यात्रा

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विदेश दौरे पर जाएंगे विष्णु देव साय, इतने दिन की है यात्रा

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विदेश दौरा कार्यक्रम तय हुआ है. सीएम बनने के बाद वे पहली बार विदेश दौरे पर जा रहे हैं. 10 दिनों के लिए जापान और दक्षिण कोरिया के प्रवास पर रहेंगे.सीएम का विदेश दौरा काफी मायनों में अहम माना जा रहा है.

ये है प्लान

तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम विष्णु देव साय 21 अगस्त से 31 अगस्त तक विदेश दौरे पर रहेंगे. वे जापान और दक्षिण कोरिया जाएंगे. इन दोनों ही जगहों में वे उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि वे छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए इन्हें आमंत्रित कर सकते हैं.

मुख्य सचिव भी रहेंगे साथ

सीएम साय के साथ प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी रहेंगे. 21 अगस्त की सुबह रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. इसके बाद वे शाम को दिल्ली से जापान के लिए रवाना होंगे. दरअसल छत्तसीगढ़ में निवेश की अपार संभावनाएं हैं. ऐसे में छत्तीसगढ़ की सरकार इस पर प्रयास कर रही है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *