WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784502869', '52.167.144.204')

जगन्नाथ मंदिर में एक साथ दिखे विष्णु-भूपेश - Somanshu News

जगन्नाथ मंदिर में एक साथ दिखे विष्णु-भूपेश

जगन्नाथ मंदिर में एक साथ दिखे विष्णु-भूपेश

रायपुर  : आज देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकल रही है।  रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरती और पूजन किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी रहे। इसके बाद  रायपुर के प्रमुख मंदिरों से रथ यात्रा निकलनी शुरू हो गई है।

Chhattisgarh Crimes

रथ यात्रा कार्यक्रम के मंच पर मौजूदा CM विष्णु देव साय और पूर्व CM भूपेश बघेल एक साथ दिखे। ये पहला मौका था जब किसी गैर सरकारी कार्यक्रम में दोनों एक साथ एक ही वक्त पर पहुंचे और साथ दिखाई दिए। दोनों नेता एक साथ जगन्नाथ प्रभु को मंदिर के गर्भगृह से लेकर आए और रथ पर पूजा भी की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह पर्व ओडिशा के लिए जितना बड़ा उत्सव है, उतना ही छत्तीसगढ़ के लिए भी है। महाप्रभु जगन्नाथ की जितनी कृपा ओडिशा पर रही है, उतनी ही कृपा छत्तीसगढ़ पर रही है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस साल भी छत्तीसगढ़ में भरपूर फसल हो। वहीं जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण मंदिर में महामंडलेश्वर राजेश्री राम सुंदर दास ने प्रभु श्री जगन्नाथ भगवान की विधि-विधान से पूजा अर्चना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *