रेत से भरी हाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने गाड़ी में की तोड़फोड़

रेत से भरी हाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने गाड़ी में की तोड़फोड़

दुर्ग :  उतई थाना क्षेत्र के गोंड़पेंड्री गांव में रेत से भरी हाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा कि 75 वर्षीय बुजुर्ग सुबह 6 बजे टहलने निकला था, इस दौरान यह हादसा हो गया।

घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थर से ट्रक का कांच तोड़ा और ड्राइवर की जमकर पिटाई की। उतई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को नियंत्रित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *