WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784575551', '216.73.216.43')

आपस में भिड़े पुलिसकर्मी, जमकर मारपीट का वीडियो वायरल - Somanshu News

आपस में भिड़े पुलिसकर्मी, जमकर मारपीट का वीडियो वायरल

आपस में भिड़े पुलिसकर्मी, जमकर मारपीट का वीडियो वायरल

बिलासपुर : वर्दीधारियों के बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। कोर्ट में अपराधियों की पेशी के दौरान आरक्षकों के बीच हुआ विवाद सड़क पर आ गया और सड़क में दोनों के बीच जम कर मारपीट हुई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाने की पुलिस ने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को नियंत्रित किया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जेल चौक पर दो पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट का वीडियो। - Dainik Bhaskar

मारपीट करने वाले आरक्षक विष्णुचंद्रा और सुनील ठाकुर वर्तमान में पुलिस लाइन में पदस्थ हैं। 2 दिन पहले दोनों जेल से आरोपियों को अदालत में पेश करने ले गए थे। मिली जानकारी के अनुसार पेशी के दौरान विष्णु चंद्रा कोर्ट की बेंच पर सो गया और सुनील ने गवाही करवाई। इस बीच विष्णु चंद्रा की नींद खुलने पर आरक्षक सुनील से उसका सोने के नाम से जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट के पास विवाद हो गया।

इसी बात को लेकर विष्णु ने सुनील को फोन से गाली दे दी। फोन में भी दोनों का विवाद हुआ कोर्ट से वापस अपराधियों को जेल छोड़ने के बाद सुनील और विष्णु जेल चौक के पास पहुंचे थे तभी दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। दोनों एक–दूसरे के साथ हाथ– मुक्को से मारपीटकरने लगे।

वर्दीधारियों को आपस में लड़ता देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग इसका वीडियो बनाने लगे। पुलिस कर्मियों के विवाद से जेल रोड में ट्रैफिक भी जाम हो गया सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाने की पुलिस ने दोनों को अलग करवाया और अपने साथ लेकर गए। सिविल लाइन थाने की पुलिस के सामने भी दोनों पुलिसकर्मी भिड़ गए और एक दूसरे पर लात– मुक्का चलाते रहे। मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों ने जांच की बात कार्यवाही की बात कही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *