WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1769079977', '18.97.9.171')

दुनिया का अनोखा गांव, जहां सैंकड़ों लड़कियां है कुंवारी! ये शर्त बन रही सबसे बड़ी रुकावट - Somanshu News

दुनिया का अनोखा गांव, जहां सैंकड़ों लड़कियां है कुंवारी! ये शर्त बन रही सबसे बड़ी रुकावट

दुनिया का अनोखा गांव, जहां सैंकड़ों लड़कियां है कुंवारी! ये शर्त बन रही सबसे बड़ी रुकावट

भारत सहित दुनिया में एक से बढ़कर एक गांव मौजूद है, जहां की परंपरा और रीति रिवाज इन्हें बाकी सभी से अलग बनाती है। धरती पर ऐसी बहुत सारी चीज होती हैं, जिन पर विश्वास कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है, लेकिन यही अनोखी परंपरा यहां के इतिहास को बरकरार रखती है।

आज हम आपको दुनिया के ऐसे अनोखे गांव के बारे में बताएंगे, जहां की सैकड़ों लड़कियां कुंवारी बैठी हैं। यहां शादी के लिए आने वाले लड़के उनकी एक शर्त को सुनकर तुरंत वहां से भाग जाते हैं।

नोइवा दो कोरडेएरो

दरअसल इस अनोखे गांव का नाम नोइवा दो कोरडेएरो (Noiva do Cordeiro) है, जहां की कहानी हर किसी को हैरान कर देती है। यहां की परंपरा, संस्कृति और जीवनशैली के कारण यह गांव अक्सर चर्चा में रहता है। ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बसा यह गांव चारों ओर से हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है, लेकिन यहां रहने वाली करीब 600 लड़कियां आज भी कुंवारी हैं। इन्हें शादी के लिए योग्य वर नहीं मिल पा रहे हैं।

पढ़ी-लिखी आत्मनिर्भर लड़कियां

मीडिया सूत्रों के अनुसार, इस गांव की लड़कियों की उम्र 20 से 35 साल के बीच है, जो कि पढ़ी-लिखी, मेहनती और आत्मनिर्भर महिलाएं हैं। गांव में ये खेती-बाड़ी का काम करने के साथ-साथ घर भी संभालती हैं। इसके अलावा, आपस में एक-दूसरे से मिलजुल कर रहती हैं। इन्हें आजादी के साथ पसंद है। इस गांव की लड़कियां आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं। साथ ही सामाजिक दृष्टि से भी मजबूत हैं।

रखती है लड़कों के सामने ये शर्त

अब तक इनके कुंवारे रहने की वजह इन लड़कियों की शर्त है। जिसके तहत शादी के बाद पति उन्हें के गांव में आकर बसे और वहां के स्थानीय नियम और संस्कृति का पालन करें। इन लड़कियों का साफ कहना है कि वह शादी के बाद अपना गांव, आज़ादी और अपने यहां के नियम नहीं छोड़ना चाहती हैं। यहां की लड़कियां पुरुषों द्वारा बनाए गए नियमों को नहीं मानना चाहतीं। वह अपने सर पर जीना चाहती हैं। यही वजह है कि अभी तक उन्हें अकेले ही जीवन जीना पड़ रहा है। कुछ साल पहले इस गांव की लड़कियों ने दुनिया भर के अविवाहित लड़कों को यह प्रस्ताव भेजकर आग्रह किया था कि वह इनसे शादी करें और यहां आकर बस जाएं, लेकिन कोई भी इस शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं हुआ। अभी तक इस गांव की ज्यादातर युवतियां अविवाहित हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *