WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781432246', '54.39.6.25')

चाचा और चचेरे भाई ने किया हमला, भतीजे का खून - Somanshu News

चाचा और चचेरे भाई ने किया हमला, भतीजे का खून

चाचा और चचेरे भाई ने किया हमला, भतीजे का खून

दुर्ग :  जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसके चाचा ने अपने बेटे के साथ मिलकर की है। मामला मोहन नगर थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर का है।कादंबरी नगर दुर्ग निवासी अंकित शर्मा पिता प्रकाश शर्मा (30 साल) रोज की तरह सोमवार सुबह काम पर अपने वर्कशॉप गया था। वहां उसका चाचा गिरधारी शर्मा और उसका बेटा उदय शर्मा सुबह 11.30 बजे पहुंच गए और दोनों अंकित से पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा करने लगे।

झगड़ा बढ़ने पर अंकित के भाई ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन गिरधारी और उदय मारपीट पर उतर आए। उन्होंने अंकित को इतना मार दिया को वो वहीं बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए थे।

अंकित को तुरंत गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां अंदरूनी चोट आने से उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मोहन नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक गिरधारी शर्मा अपने भतीजों से रंजिश रखता था। इसीलिए मौका देखकर वो उसकी हत्या करने की नीयत से ही गया था। पुलिस ने उदय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसका पिता गिरधारी शर्मा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *