उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम

सक्ति : ’’उल्लास‘‘ नव भारत साक्षरता कार्यक्रम जो कि केन्द्र प्रवर्तित योजना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में की गई अनुशंसा अनुरुप 2030 तक शत्प्रतिशत असाक्षरों को साक्षर किया जाना है। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सक्ती के मार्गदर्शन में कार्यालय विकासखण्ड साक्षरता मिशन समिति जैजैपुर अंतर्गत असाक्षरों तथा स्वयंसेवी शिक्षकों के सर्वे हेतु जिला से प्राप्त लक्ष्य अनुसार ग्राम पंचायतों का चिन्हांकन किया गया है। चयनित ग्राम पंचायतों में संबंधित शालाओं के शिक्षकों को संकुल नोडल, सहा.नोडल तथा ग्राम प्रभारी व सहायक ग्राम प्रभारी नियुक्त कर असाक्षरों तथा स्वयंसेवी शिक्षकों का चिन्हांकन कर सर्वे कार्य कराया जा रहा है। ’’उल्लास‘‘ नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अनुसार 15 वर्ष या उससे अधिक के असाक्षरों का चिन्हांकन कर स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम उन्हें साक्षर किया जाना है। वर्तमान में संबंधित ग्राम के शिक्षकों द्वारा ऑफलाईन सर्वे किया जा रहा है उसकेे उपरांत ’’उल्लास‘‘ मोबाईल एप्प के माध्यम से उनका ऑनलाईन एंट्री किया जाएगा। विकासखण्ड परियोजना अधिकारी श्री रामकुमार साहू (सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी) के दिशा-निर्देश में विकासखण्ड स्तर पर साक्षरता का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा विकासखण्ड जैजैपुर को 2500 असाक्षरों एवं 250 स्वयंसेवी शिक्षकों का लक्ष्य मिला है। जो कि यह कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।
