WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1783894040', '216.73.217.143')

अबूझमाड़ में दो महिला नक्सली ढेर - Somanshu News

अबूझमाड़ में दो महिला नक्सली ढेर

अबूझमाड़ में दो महिला नक्सली ढेर

नारायणपुर :  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ अबूझमाड़ के जंगल में हुई।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम माओवादी कैडरों की मौजूदगी की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

मारी गई दो महिला नक्सलीपुलिस अधिकारी ने बताया की नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बीच-बीच में गोलीबारी हो रही थी। इस मुठभेड़ के दौरान दो महिला नक्सलियों को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया है।

बस्तर आईजी ने दी जानकारीआईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि 25 जून की शाम नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों और DRG-STF के संयुक्त बलों के बीच मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि सर्चिंग के दौरान एक इंसास राइफल, एक .315 हथियार, मेडिकल सामान और अन्य नकली सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *