WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784796469', '198.244.168.100')

दो व्यापारी गिरफ्तार, दुकान से हुक्का पॉट और फ्लेवर जब्त - Somanshu News

दो व्यापारी गिरफ्तार, दुकान से हुक्का पॉट और फ्लेवर जब्त

दो व्यापारी गिरफ्तार, दुकान से हुक्का पॉट और फ्लेवर जब्त

बिलासपुर :  बिलासपुर में प्रतिबंध के बाद भी हुक्के के कारोबार पर अंकुश नहीं है। शहर के पान दुकानों में हुक्का पॉट और फ्लेवर की खुलेआम बिक्री हो रही है। पुलिस ने 2 दुकानों में छापेमारी कर करीब 2.50 लाख रुपए कीमती हुक्का पॉट और फ्लेवर जब्त की। वहीं, 2 व्यापारी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को जानकारी मिली कि अग्रसेन चौक और सीएमडी कॉलेज चौक के पास पान दुकान में हुक्के का सामान मिल रहा है, जिस पर एसएसपी रजनेश सिंह से मार्गदर्शन लेकर पुलिसकर्मियों ने दबिश दी। इस दौरान अग्रसेन चौक स्थित गुप्ता पान दुकान की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में हुक्के का फ्लेवर जब्त किया गया। जब्त सामानों की कीमत 28 से 30 हजार रुपए बताई जा रही है। जिसके बाद टीम ने सीएमडी चौक स्थित प्रदीप वाधवानी (42) की पुराना बस स्टैंड स्थित दुकान में छापेमारी की। यहां भी बड़ी मात्रा में हुक्के का फ्लेवर बरामद हुआ। दुकान संचालक प्रदीप वाधवानी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके घर की भी तलाशी ली, जहां वो हुक्के का फ्लेवर कार्टून में छिपाकर रखा था। उसके पास से करीब 2 लाख 28 हजार रुपए का सामान और बिक्री रकम जब्त किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस दुकान संचालक प्रदीप वाधवानी और सरकंडा के राजकिशोर नगर निवासी पवन गुप्ता (24) को पकड़ कर थाने ले आई। दोनों के खिलाफ प्रतिंबंधित हुक्का का कारोबार करने पर कोटपा एक्ट के साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *