ड्राईफ्रूट के दो मंजिला दुकान और गोदाम में लगी आग, लाखों के ड्राईफ्रूट जले…

ड्राईफ्रूट के दो मंजिला दुकान और गोदाम में लगी आग, लाखों के ड्राईफ्रूट जले…

बिलासपुर :  संभाग के सबसे बड़े व्यापारिक क्षेत्र व्यापार विहार स्थित एक ड्राय फ्रूट के दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई। आसपास के लाेगों ने तत्काल इसकी जानकारी तारबाहर पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

व्यवसायी दीपक हर्जपाल व्यापार विहार में ड्राइ फ्रूट की दुकान चलाते हैं। उनका सोंथालिया एजेंसी के सामने दो मंजिला दुकान और गोदाम है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे आसपास लोगों ने दुकान के ऊपर से धुआं निकलते देखा। लोगों ने तुरंत व्यापारियों को इसकी सूचना दी। साथ ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। दुकान और उपरी मंजिल पर बना गोदाम पूरी तरह आग की चपेट में आ गया था। दुकान संचालक दीपक हर्जपाल ने बताया कि गोदाम में बड़ी मात्रा में ड्राय फ्रूट्स और अन्य सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह जल गया।

व्यापार विहार संभाग का सबसे बड़ा बाजार है। यहां से संभाग के बड़े शहरों समेत आसपास के क्षेत्र के लोग खरीदारी करने आते हैं। व्यापार विहार में पहले भी आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी है। इसके बाद भी यहां पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसके कारण यहां पर आगजनी की आशंका बनी रहती है। बीते साल भी मुख्य मार्ग स्थित एक दुकान में आग लग गई थी। इसका कारण शार्ट सर्किट बताया गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *