WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782679869', '216.73.216.145')

दो सगे भाइयों ने डंडे से युवक का सिर फोड़ा, इलाज के दौरान मौत - Somanshu News

दो सगे भाइयों ने डंडे से युवक का सिर फोड़ा, इलाज के दौरान मौत

दो सगे भाइयों ने डंडे से युवक का सिर फोड़ा, इलाज के दौरान मौत

रायपुर :  राजधानी रायपुर में दो सगे भाइयों ने डंडे से युवक का सिर फोड़ दिया है। जिसे इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भाइयों ने पहले साथ बैठकर जमकर शराब पी। फिर नशे में उनका युवक के साथ विवाद हो गया। उन्होंने गाली गलौज करते हुए युवक के साथ मारपीट चालू कर दी। ये पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

प्रार्थी शिव कुमार साहू ने राजेंद्र नगर पुलिस को बताया कि वह शारदा विहार कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में रहते हैं। वहां पर मजदूरी का काम करते हैं। 14 जुलाई को सालिक राम ध्रुव का उसी जगह के रहने वाले नानू और डिकेश से विवाद हो गया। नानू और डिकेश दोनों सगे भाई है। दोनों ने शराब के नशे में सालिक राम के सिर पर डंडे से वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।

अस्पताल में मौत

सालिक राम को आसपास मौजूद अन्य लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत लगातार गंभीर थी। घटना के दो दिन बाद सालिक राम की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपिय नानू और डिकेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में इन्हें हत्या के मामले में न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *