WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784534057', '2a03:2880:f800:3::')

रायपुर में दिवाली के दिन दो लोगों की हत्या, 24 घंटे में 3 मर्डर - Somanshu News

रायपुर में दिवाली के दिन दो लोगों की हत्या, 24 घंटे में 3 मर्डर

रायपुर में दिवाली के दिन दो लोगों की हत्या, 24 घंटे में 3 मर्डर

रायपुर :रायपुर में बीते 24 घंटे के अंदर आरोपियों ने 3 लोगों को मार डाला। दिवाली के दिन देवार पारा में नशे में धुत बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। वहीं एक JCB ड्राइवर को मारकर सड़क किनारे फेंक दिया गया, जबकि तीसरी वारदात में बुजर्ग का मर्डर हुआ है। मामला तेलीबांधा और खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात कृष वर्मा की हत्या हुई है। वह अपने मोहल्ले देवार पारा में घूम रहा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर नशे में धुत युवकों ने कृष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कृष बुरी तरह से घायल हो गया। सीने पर जख्म के निशान हैं। वहीं सीने पर उसके 786 का टैटू बना हुआ है।

आसपास के लोगों ने फौरन तेलीबांधा पुलिस को सूचना दी। कृष को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तेलीबांधा पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

वहीं दूसरी वारदात में खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अवंती विहार के पास एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की पत्नी पर भी पर हमला किया गया है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रत्नेश बैनर्जी (70) है। वह अपनी पत्नी माया बनर्जी (70) के साथ रहते थे। वहीं बेटा कोलकाता में रहता है। वहां बैंकिंग सेक्टर में काम करता है। पुलिस ने 3 किरायेदारों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

तीसरी वारदात

खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना के लेबर क्वार्टर के पास 30 अक्टूबर के तड़के एक JCB ड्राइवर की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद लाश को सड़क किनारे फेंक कर आरोपी भाग गए। गले और सिर पर वार किया गया है। मृतक का नाम सुंदर साहू है। वह एक कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में जेसीबी चलाने का काम करता था। मामले में खम्हारडीह पुलिस जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *