WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781170284', '198.244.168.168')

मेहमानों के लिए दारू-मुर्गा पार्टी: फूड प्वाइजनिंग से दो लोगों की गई जान - Somanshu News

मेहमानों के लिए दारू-मुर्गा पार्टी: फूड प्वाइजनिंग से दो लोगों की गई जान

मेहमानों के लिए दारू-मुर्गा पार्टी: फूड प्वाइजनिंग से दो लोगों की गई जान

कोरबा :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोरकोमा शिवनगर में शराब पीने और मुर्गा खाने से तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। वहीं दो लोगों की मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक ये लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार बताये जा रहे हैं। मामला रजगामार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के कोरकोमा शिवनगर में शराब पीने और मुर्गा दारू से पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से राजमीन बाई और जय सिंह की मौत हो गई। वहीं राजाराम राजकुमार और चमेली बाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच में जुटी पुलिस
बता दें परिवार ने मेहमान आने पर घर में चिकन पार्टी का आयोजन किया था। इसको खाने के बाद महिला और उसके दामाद की मौत हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक ये सभी लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए है। रजगामार पुलिस चौकी इलाके कोरकोमा गांव की यह घटना बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मौत की वजह साफ नहीं
अतिरिक्त पुलिस ने बताया कि कच्ची शराब पीने की वजह से दो लोगों की मौत हुई है। वहीं तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *