दो भाई दोनों तबाही: यशस्वी ने वनडे में जड़ा शतक तो तेजस्वी ने टी20 में जड़ी पहली फिफ्टी, एक ही दिन हुआ अजूबा
नई दिल्ली : 6 दिसंबर 2025, शनिवार को भारतीय क्रिकेट में एक अनोखी घटना घटी। एक तरफ जहां छोटे भाई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला वनडे शतक जड़ा तो वहीं बड़े भाई ने घरेलू क्रिकेट में पहला टी20 अर्धशतक पूरा किया। दोनों ही भाइयों ने अपनी बल्लेबाजी से समा बांध दिया। संयोग की बात है कि दोनों भाई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
हम बात कर रहे हैं, यशस्वी जायसवाल और उनके बड़े भाई तेजस्वी जायसवाल की। यशस्वी जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में नाबाद 116 रन की पारी खेली। यशस्वी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा। वह तीनों फॉर्मेट में शतक बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने।
