WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1739768430', '18.97.9.169')

दंतैल हाथी ने 3 महिलाओं को कुचलकर मार डाला - Somanshu News

दंतैल हाथी ने 3 महिलाओं को कुचलकर मार डाला

दंतैल हाथी ने 3 महिलाओं को कुचलकर मार डाला

कोरबा :  छत्तीसगढ़ के कोरबा में दंतैल हाथी ने 3 महिलाओं को कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि हाथी गुरुवार सुबह कुसमुंडा खदान के आमगांव में घुसा। यहां एक महिला को सूंड से उठाकर पटका और मवेशियों को मार डाला। रात होते ही खैरभावना गांव में 2 और महिलाओं को कुचल दिया।

जानकारी के मुताबिक हाथी जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा जंगल से कोरबा के नराईबोध इलाके में पहुंचा है। दिन में जाकर जंगल में छिप जाता है। रात होते ही रिहाइशी इलाकों की ओर कूच करता है। हाथी के हमले को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।

मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह नराईबोध निवासी गायत्री बाई (40 वर्ष) मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इस दौरान अचानक हाथी पीछे से आ गया। उसने महिला को सूंड से उठाया और पटक दिया। काफी देर तक गायत्री बाई बेहोशी की हालत में पड़ी रही। सूचना पर ग्रामीण अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।

रास्ते में दो महिलाओं को कुचलकर मार डाला

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक खैरभवना गांव निवासी तीज कुंवर (50 वर्ष) और सुरजा बाई (40 वर्ष) घर लौट रहीं थी। तभी रास्ते में हाथी से दोनों का आमना-सामने हो गया। हाथी ने दोनों को कुचल-कुचलकर मार डाला। परिजन के मुताबिक हाथी ने बॉडी की सारी हड्डियां तोड़ दीं।

कटघोरा वन मंडल के SDO चंद्रकांत टिकरिहा ने बताया कि हाथी के हमले से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दंतैल हाथी काफी आक्रामक है। हमारी टीम लगातार हाथी पर ड्रोन कैमरे की मदद से नजर रख रही है। मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि भी दी जा रही है।

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराई जा रही

मामले में उरगा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि हाथी आने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से रोका जा रहा है। साथ ही हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराई जा रही है, ताकि किसी को हाथी नुकसान न पहुंचा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *