WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784463881', '51.195.183.5')

मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को ट्रेलर ने रौंदा एक किशोर की मौत दो घायल - Somanshu News

मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को ट्रेलर ने रौंदा एक किशोर की मौत दो घायल

मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को ट्रेलर ने रौंदा एक किशोर की मौत दो घायल

रायगढ़ :  खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बानीपाथर निवासी अजय गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने काम के सिलसिले में ग्राम बोडासागर ग्राम में स्थित राईस मिल में भुसा लेने गया था। इस दौरान तड़के करीब चार बजे मुकेश साहू ने उसे फोन करके बताया कि तुम्हारा लड़का कुलदीप गुप्ता उम्र 15 साल गांव के अन्य दो लड़के भगत रौतिया उम्र 18 साल साल, जितेंद्र चैहान उम्र 20 साल के साथ मॉर्निंग वॉक करने निकला था।

इस दौरान जब वो लोग रेलवे ओवरब्रिज के पास एनएच 49 में पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया है। इस घटना में घटनास्थल पर ही कुलदीप की मौत हो गई। घायल भगत रौतिया और जितेंद्र चैहान को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुलदीप गुप्ता के दांये हाथ और दांये पैर में गंभीर चोंट लगने से उसकी मौत हुई है।

कक्षा 9वीं का छात्र था किशोर

जिस बालक कुलदीप गुप्ता की मौत हुई वह कक्षा 9वीं का छात्र था और वह रोजाना की भांति अपने दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक में गए थे। इस दौरान यह घटना घटित हो गई। एनएच-49 में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए तीन दोस्तों को टक्कर मारने के बाद आरोपित वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। खरसिया पुलिस आरोपित वाहन चालक को पकड़ने के लिये सड़क किनारे मौजूद दुकान और बड़े फर्म में लगे सीसीटीवी फुटे ज खंगालने की बात कह रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *