WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776347626', '85.208.96.202')

धन में वृद्धि के लिए दीवाली पर करें तिजोरी से जुड़े ये उपाय, होगा मां लक्ष्मी का वास - Somanshu News

धन में वृद्धि के लिए दीवाली पर करें तिजोरी से जुड़े ये उपाय, होगा मां लक्ष्मी का वास

धन में वृद्धि के लिए दीवाली पर करें तिजोरी से जुड़े ये उपाय, होगा मां लक्ष्मी का वास

 दीपावली का पर्व हर साल बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह एक ऐसा पर्व है, जिसका इंतजार बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक को रहता है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह की अमावस्या पर दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस साल दीपावली (Diwali 2025) 20 अक्टूबर को मनाई जा रही है। आज हम आपको दीवाली के दिन तिजोरी से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है।

जरूर करें ये काम

नियमित रूप से खासकर दीवाली के दिन तिजोरी की सफाई व पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि तिजोरी को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए, क्योंकि इस दिशा को कुबेर देवता की दिशा माना गया है। ऐसे में इस बातों का ध्यान रखने से साधक को कुबेर देव की कृपा प्राप्त होती है और धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।

करें ये उपाय

दीवाली के दिन एक साफ-सुथरे लाल रंग के कपड़े में गुलाब की पंखुड़ियां, सुपारी और 1-2 सिक्के बांध दें। इसके बाद इस पोटली को दीवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा में रखें। पूजा समाप्त होने के कुछ समय बाद उस पोटली को आप अपनी तिजोरी में रख दें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है और घर में धन-समृद्धि का आगमन होता है।

तिजोरी में रखें ये चीज

दीवाली के खास मौके पर आप अपनी तिजोरी में श्रीयंत्र, कौड़ी, चांदी का सिक्का, या लक्ष्मी जी के चरण चिह्न रख सकते हैं। इसके साथ ही लक्ष्मी जी का प्रिय शंख और हल्दी की गांठ रखने से भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। इन सभी वस्तुओं को अपनी तिजोरी में रखना काफी शुभ माना गया है। इससे साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *