WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784760854', '216.73.216.25')

रेप और छेड़छाड़ के झूठे मामलें में फसाने की देते थे धमकी, गिरोह के दो महिला समेत तीन पुरुष गिरफ्तार - Somanshu News

रेप और छेड़छाड़ के झूठे मामलें में फसाने की देते थे धमकी, गिरोह के दो महिला समेत तीन पुरुष गिरफ्तार

रेप और छेड़छाड़ के झूठे मामलें में फसाने की देते थे धमकी, गिरोह के दो महिला समेत तीन पुरुष गिरफ्तार

रायपुर :  राजधानी रायपुर में एक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। जहां महिलाएं लोगों को किसी बहाने से घर बुलाते थी। फिर उससे पैसों की डिमांड करते थी और धमकी देती कि अगर पैसा नहीं दोगे तो 376 या छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराएंगे। जिसके बाद एक युवक खुद को पुलिस बताता और पैसा नहीं देने पर जेल भेजने की बात कहता। इस गिरोह में 5 लोग शामिल है। पुलिस ने दो महिला और तीन पुरुष को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला आमानाका थाने का है।

महिलाएं पहले वाई-फाई लगाने के नाम पर लोगों को घर बुलाते थी। जिसके बाद उस व्यक्ति से पैसे की डिमांड करती, नहीं दिए जानें पर 376 धारा या छेड़छाड़ का मामला दर्ज करने की धमकी देते थी। जिसके बाद अन्य तीन लोग मौके पर आकर एक्सटॉर्शन के खेल में शामिल हो जाते थे। इसमें से एक खुद को पुलिस बताता था। ये कहता था कि आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको जेल भेज दिया जाएगा।

मामलें में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के खिलाफ थानें में डकैती और एक्सटॉर्शन, मारपीट की धारा लगाई गई है। एक और मामलें में एक व्यक्ति को किसी बहाने से बहला फुसलाकर क्यूआर कोड से पैसा लेते थे। जांच में यहीं से पुलिस को क्लू मिला था। आशंका है कि ऐसे कई अन्य मामले हैं, जिसको इन्होंने अंजाम दिया है। पुलिस आगे और बड़े खुलासे कर सकती है। पांचों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *