WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784608425', '198.244.168.87')

डॉक्टर को हत्या की धमकी, तीन आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

डॉक्टर को हत्या की धमकी, तीन आरोपी गिरफ्तार

डॉक्टर को हत्या की धमकी, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर :  सूदखोरों ने एक डॉक्टर को अपने चंगुल में फंसा लिया। पहले आरोपियों ने डॉक्टर को उधार में 16 लाख रुपए दिए, जिसके बदले में ब्याज सहित 30 लाख रुपए वसूल लिए। इसके बाद भी 27 लाख रुपए और देने के लिए डॉक्टर पर दबाव बनाया जा रहा था। पैसे नहीं देने से पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। डॉक्टर की शिकायत पुलिस ने केस दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

ड्रीम इम्पीरिया अपार्टमेंट निवासी डॉ. संजय बंजारे सरकारी अस्पताल में पदस्थ हैं। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं। उनका परिचय तीन साल पहले आशीष टंडन से हुआ था। वह ब्याज पर रुपए उधार देने का काम करता था। डॉ. संजय को साल 2022 में घरेलू कार्यों को लेकर रुपयों की जरूरत थी। जिस पर आशीष टंडन ने उन्हें मदद करने कहा, जिसके बाद से साल 2022 से 2023 के बीच कुल 16 लाख रुपए उधार दिए। इसके एवज में सूदखोर को फोन-पे समेत अन्य माध्यमों से कुल 30 लाख रुपए वापस भी कर दिए। इसके बाद भी सूदखोर अपने साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर से ब्याज के तौर पर और 27 लाख रुपए की मांग कर रहा था। सोमवार को आशीष बंजारे अपने साथी सूरज सोनवानी और मनोज बंजारा के साथ घर आया।

उसने पांच लाख रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर हंगामा करने लगा। गाली-गलौज करते हुए उनके मकान को बेचने की धमकी दी। उनके लौटने के बाद डॉक्टर ने थाने जाकर तीनों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने सभी तथ्यों की जांच के बाद तालापारा निवासी आशीष टंडन, सूरज सोनवानी और जरहाभाठा निवासी मनोज बंजारा को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ पुलिस ने कर्जा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। डॉक्टर ने बताया कि वे ब्याज समेत अब तक वह 30 लाख रुपए लौटा चुके हैं। इसके बाद भी आशीष 27 लाख रुपए और मांग रहा है। आशीष टंडन, मनोज बंजारा और जितेंद्र बंजारा लगातार दबाव बना रहे हैं। उन्होंने डॉक्टर को 20 मार्च को महाराणा प्रताप चौक पर बुलाकर घेर लिया। इस दौरान उन्होंने रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। रविवार को मनोज बंजारा ने फोन कर पांच लाख रुपए मांगे। रुपए नहीं मिलने पर पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी।

पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि आरोपी आशीष टंडन और उसके साथी लगातार परेशान कर रहे हैं। आरोपी जितेंद्र बंजारा और उसके साथियों ने डॉक्टर को मारकर उनके परिवार से रुपए वसूल लेने के धमकी दी। इस दौरान उसने खुद को बलौदाबाजार अग्निकांड का हीरो बताया। उसने बताया कि वह अभी जेल से छूटकर आया है। वह किडनी बेचकर रुपए वसूल लेने की धमकी दे रहा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *