WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780387651', '52.167.144.171')

इस टीवी एक्ट्रेस के हाथ लगी Ranbir Kapoor की रामायण, निभाएंगी ये अहम किरदार - Somanshu News

इस टीवी एक्ट्रेस के हाथ लगी Ranbir Kapoor की रामायण, निभाएंगी ये अहम किरदार

इस टीवी एक्ट्रेस के हाथ लगी Ranbir Kapoor की रामायण, निभाएंगी ये अहम किरदार

नई दिल्ली :  हाल ही में दंगल जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म रामायण का एलान हुआ है। सुपरस्टार रणबीर कपूर और यश की इस अपकमिंग माइथोलॉजिकल मूवी को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। इसकी स्टार कास्ट को लेकर हर रोज एक न एक नया अपडेट सामने आता रहता है।

अब खबर आ रही है कि टीवी एक मशहूर एक्ट्रेस की रणबीर कपूर की रामायण में एंट्री हुई है, जो इस फिल्म में अहम किरदार निभाती हुई नजर आएगी। आइए इस मामले के बारे में डिटेल्स में जानते हैं।

रामायण का हिस्सा बनीं ये अभिनेत्री 

नितेश तिवारी की रामायण का हिस्सा बनने वाली ये अभिनेत्री बंगाल फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत का बड़ा नाम मानी जाती है। जिनके बारे में यहां जिक्र हो रहा है, उस एक्ट्रेस का नाम सुरभि दास है। जी हां माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण के रूप में सुरभि के हाथ में एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। इस मामले को लेकर हाल ही में उन्होंने टेली चक्कर को दिए इंटरव्यू में कन्फर्मेशन दिया है।

इसके अलावा सुरभि दास ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर रामायण के सेट से अन्य कास्ट और डायरेक्टर के साथ अनसीन तस्वीरों को शेयर कर मामले की पुष्टि की है। इस फिल्म में सुरभि उर्मिला का किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी, जो लक्ष्मण की पत्नी थीं। इस मूवी में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण की भूमिका में अभिनेता रवि दुबे दिखाई देंगे।

गौर किया जाए रामायण की फुल कास्ट की तरफ तो अब इस मूवी में रणबीर कपूर (राम), अरुण गोविल (राजा दशरथ), यश (रावण), साई पल्लवी (सीता), सुरभि दास (उर्मिला), सनी देओल (भरत), इंद्रा कृष्णन (कौशल्या), लारा दत्ता (कैकई), रवि दुबे (लक्ष्मण) और आदिनाथ कोठारे (भरत) जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। हालांकि, अभी अन्य किरदारों की कास्ट का खुलासा होना बाकी है।

कब रिलीज होगी रामायण

दरअसल पौराणिक फिल्म रामायण को मेकर्स दो भागों में रिलीज करेंगे, जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। रामायण पार्ट-1 अगले साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा इसका दूसरा भाग 2027 में थिएटर्स में एंट्री मारेगा। आपको बता दें कि इस अपकमिंग रामायण को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *