WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1774103936', '85.208.96.195')

लता-आशा और श्रेया-अलका के जमाने में हिट हो गई थी ये सिंगर, बॉलीवुड की राजनीति खा गई करियर? - Somanshu News

लता-आशा और श्रेया-अलका के जमाने में हिट हो गई थी ये सिंगर, बॉलीवुड की राजनीति खा गई करियर?

लता-आशा और श्रेया-अलका के जमाने में हिट हो गई थी ये सिंगर, बॉलीवुड की राजनीति खा गई करियर?

नई दिल्ली :  आज जब हम म्यूजिक इंडस्ट्री की बेहतरीन गायिकाओं के बारे में बात करते हैं तो हमारी जुबान पर श्रेया घोषाल, लता मंगेशकर और सुनिधि चौहान जैसी गायिकाओं का नाम आता है। मगर इन सबके बीच एक सिंगर ऐसी भी थीं, जिन्होंने बॉलीवुड को कई हिट सॉन्ग्स दिए लेकिन अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं।

इस सिंगर ने 17 साल पहले इंडस्ट्री छोड़ी थी और अब जाकर उन्होंने बताया है कि आखिर उनकी क्या मजबूरी थी जो उन्होंने हमेशा-हमेशा के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। यह सिंगर कोई और नहीं बल्कि कजरा रे, दिल तू ही बता और बेबो जैसे हिट ट्रैक गाने वालीं अलीशा चिनॉय हैं।

कजरा रे सिंगर अलीशा चिनॉय ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड?अलीशा चिनॉय ने एक हालिया इंटरव्यू में म्यूजिक इंडस्ट्री से अचानक किनारा करने की असली वजह बताई है। फ्री प्रेस जर्नल के साथ बातचीत में अलीशा ने कहा, “सच कहूं तो मैं बॉलीवुड म्यूजिक से बोर हो गई थी। एक आर्टिस्ट के तौर पर मुझे थोड़ा बर्न आउट महसूस हो रहा था। मैं कुछ अलग करना चाहती थी। इसलिए मैं दूर रही और दूसरे कारण भी थे जैसे चल रही सारी पॉलिटिक्स।”

बॉलीवुड में अन्याय से थक गई थीं सिंगर
अलीशा चिनॉय ने आगे बताया कि वह इंडस्ट्री में होने वाले अन्याय से थक गई थीं। उन्हें वैसे कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए कहा जाता था, जो पूरी तरह से गैर-कानूनी थे। बकौल एक्ट्रेस, “कलाकारों के लिए कॉपीराइट के मुद्दे, अन्याय और निष्पक्ष व्यवहार की कमी। हमसे बस ऐसे कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाए जा रहे थे जो मेरी राय में पूरी तरह से गैर-कानूनी थे। इसलिए मैंने उन्हें साइन करने से मना कर दिया और यही एक और कारण था कि लोग मुझे कॉल नहीं करते थे। यह मुझे ठीक लगा। मुझे बहुत लंबे समय तक दूर भी रहना पड़ा क्योंकि मेरे कुछ पर्सनल मुद्दे थे। तो इसके कई कारण थे।”

अलीशा चिनॉय 90 और 2000 के दशक में बेहतरीन गायिकाओं की लिस्ट में शुमार थीं। उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं। आखिरी बार उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3 के लिए दिल तू ही बता सॉन्ग गाया था जो सुपरहिट हुआ। उन्होंने फिल्म डैडी के लिए साल 2017 में जिंदगी मेरी डांस डांस भी गाया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *