WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780781421', '216.73.217.15')

नवरात्रि पर Varun Dhawan के दिखे संस्कार, कंजकों के साथ ये तस्वीरें खुश कर देंगी आपका दिल - Somanshu News

नवरात्रि पर Varun Dhawan के दिखे संस्कार, कंजकों के साथ ये तस्वीरें खुश कर देंगी आपका दिल

नवरात्रि पर Varun Dhawan के दिखे संस्कार, कंजकों के साथ ये तस्वीरें खुश कर देंगी आपका दिल

 एक्टर वरुण धवन देश भर के कई लोगों की तरह मंगलवार, 30 सितंबर को दुर्गा अष्टमी का शुभ त्योहार मना रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं जिन्हें देखकर फैंस का दिल भर आया। उन्होंने अष्टमी के दिन कन्या भोजन करवाया और खुद भी उनके साथ बैठकर भोजन किया।

वरुण कन्याओं के साथ बैठकर किया भोजनतस्वीरों में वरुण पांच लड़कियों और एक लड़के के साथ जमीन पर बैठे दिख रहे हैं। बच्चे कागज की प्लेटों और प्लास्टिक के गिलासों में हलवा, चना और पूरी खा रहे थे। पोस्ट के साथ वरुण ने कैप्शन लिखा, ‘दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं, बेस्ट मील’।

फैंस ने किया वरुण का सपोर्टकुछ लोगों ने इसी बात को लेकर वरुण को ट्रोल भी किया क्योंकि बच्चे पेपर प्लेट में खाना खा रहे थे और वरुण स्टील की प्लेट में। उन्होंने पूछा कि बच्चों को स्टील की प्लेटें क्यों नहीं मिलीं। एक ने पूछा, ‘बच्चों की थाली अलग है??? पेपर प्लेट? दूसरे ने लिखा, ‘सर, आप खुद स्टील के पेट में खाना खा रहे हैं और अपने बच्चों को प्लास्टिक की प्लेट में खाना खिला रहे हैं, यह बिल्कुल गलत है।’

हालांकी वरुण के फैंस ने इस बेतुकी ट्रोलिंग पर वरुण का सपोर्ट किया। एक ने लिखा, ‘कितना नेगेटिव इंसान हो भाई!!! हर चीज में नेगेटिविटी।’ वहीं एक ने लिखा, ‘भाई, बच्चे कभी-कभी खाना पूरा नहीं खा पाते, तो प्लेटें अपने साथ ले जाते हैं, अक्सर कई घरों में ऐसा होता है। सिर्फ इसलिए कि वो एक सेलिब्रिटी हैं, इसका मतलब ये नहीं कि हमें हर चीज की आलोचना करनी होगी’। एक ने लिखा, ‘कमियां निकालना आसान है लेकिन बच्चों के साथ बैठकर खाना दिखाता है कि आप एक अच्छे दिल के इंसान हो’।

नवरात्रि खत्म होने जा रही है और आज अष्टमी नवरात्रि का सेकंड लास्ट डे है।

इस बार नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हुई थी। यह कल नवमी और 2 अक्टूबर को दशहरा के साथ समाप्त होगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगे। जो 2 अक्तूबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वरुण के साथ जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल जैसे कलाकार हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *