WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784690159', '216.73.216.43')

दो गाड़ियों में भिड़ंत: 10 शिक्षक और दो छात्र सवार थे, 7 लोगों को आईं गंभीर चोटें - Somanshu News

दो गाड़ियों में भिड़ंत: 10 शिक्षक और दो छात्र सवार थे, 7 लोगों को आईं गंभीर चोटें

दो गाड़ियों में भिड़ंत: 10 शिक्षक और दो छात्र सवार थे, 7 लोगों को आईं गंभीर चोटें

कोरबा :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क हादसे में माजदा और विंगर गाड़ी में जोरदार भिड़ंत हो गई। शिक्षक और छात्र कटघोरा से सवार होकर पोड़ी उपरोड़ा एकलव्य विद्यालय विंगर में 10 शिक्षक और दो छात्र जा रहे थे। इसी दौरान टीचर समेत बच्चे घायल हो गए। लगभग 7 लोग को गंभीर चोटें आई है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा में सड़क हादसे में माजदा और विंगर गाड़ी की जोरदार टक्कर में लगभग 7 लोग को गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा लाया गया।

घायल दो शिक्षक की हालत गंभीर
यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तानाखार मुख्य मार्ग की घटना बताई जा रही है। सभी घायलों को 112 समेत अन्य एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। वहीं घायल दो शिक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *