WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784594406', '51.68.247.218')

IED की चपेट में आया युवक: गाय चराने गया था जंगल - Somanshu News

IED की चपेट में आया युवक: गाय चराने गया था जंगल

IED की चपेट में आया युवक: गाय चराने गया था जंगल

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में युवक घायल हो गया। युवक गाय चराने के दौरान IED की चपेट में आया है। घायल का नाम कृष्णा गोटा बताया जा रहा है। पूरा मामला भोपाल पटनम के कोंडापडगू गांव का है। वहीं मामले में एसपी ने कहा- नक्सलियों के लगाए IED से अब मासूम भी सुरक्षित नही हैं। हिंसा और भय फैलाने नक्सली अब मासूमों को अपना निशाना बना रहे हैं।

ऑपरेशन मानसून

वहीं जगदलपुर में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन में सुरक्षा बलों का विडियो सामने आया है। यह विडियोअबूझमाड़ जंगल में बारिश के दौरान का है। जिसमें जवान गस्त करते हुए नजर आ रहे हैं। इलाके में हो रही लगातार भारी बारिश के बीच जवान ऑपरेशन के लिए जा रहे हैं।

जवानों का विडियो आया सामने
दरअसल, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन मानसून की शुरुआत हो गई है। इसी अभियान के तहत लगातार जवान नक्सलियों की हर एक गतिविधियों पर नजर बनाये हुए हैं। ऑपरेशन के शुरू होते ही जवानों का भारी बारिश के बीच यह विडियो सामने आया है। सुरक्षा बल के जवान भारी बारिश के बीच नक्सलियों के कोर इलाके तक पहुंच रहे हैं। बचे हुए बड़े कैडर्स के नक्सली माड इलाके में ही मौजूद हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *