WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787108331', '216.73.216.57')

12 साल बाद पति से मिलने आई पत्नी को सिलबट्टे से कुचलकर पति ने मार डाला - Somanshu News

12 साल बाद पति से मिलने आई पत्नी को सिलबट्टे से कुचलकर पति ने मार डाला

12 साल बाद पति से मिलने आई पत्नी को सिलबट्टे से कुचलकर पति ने मार डाला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हरेली त्योहार के दिन पति ने अपनी पत्नी के सिर को सिलबट्‌टे (पत्थर) से कुचल डाला, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी पिछले 12 साल से अलग रह रहे थे। त्योहार के दिन पत्नी अपने पति से मिलने गई थी, तभी दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नरगोड़ा निवासी टीकाराम श्रीवास (50) खेती का काम करता है। उसकी शादी करीब 20 साल पहले ग्राम गतौरा निवासी गिरजाबाई श्रीवास (45) से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं, लेकिन पति-पत्नी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद होने लगा, जिससे दोनों अलग रह रहे थे।

पति से अलग बिलासपुर में रहती थी पत्नी

मिली जानकारी के मुताबिक पति ग्राम नरगोड़ा में रहता था। वहीं, महिला अपने दो बच्चों को लेकर बिलासपुर में किराए के मकान में रहने लगी। वह यहां रोजी-मजदूरी करती थी और बच्चों का भरण पोषण करती थी।

हरेली त्योहार पर पति से मिलने गई थी महिला

रविवार को हरेली पर्व पर महिला अपने पति से मिलने ग्राम नरगोड़ा गई थी। दोपहर करीब एक बजे दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। पति ने गुस्से में आकर घर में रखे सिलबट्‌टा (पत्थर) सिर पर पटक दिया।

इस दौरान महिला खून से लथपथ होकर बुरी तरह से घायल हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग घर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी को पड़ोसियों ने पकड़कर रखा था

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति को पड़ोसियों ने पकड़कर रखा था। उसके हाथ खून से सने थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। इस दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, तो हत्या करने की बात स्वीकार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *