WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782397236', '216.73.217.70')

नौकर ने गद्दारी की और किया मर्डर, ठेकेदार हत्याकांड का खुलासा - Somanshu News

नौकर ने गद्दारी की और किया मर्डर, ठेकेदार हत्याकांड का खुलासा

नौकर ने गद्दारी की और किया मर्डर, ठेकेदार हत्याकांड का खुलासा

रायपुर/इंदौर :  शहर में रोलिंग मिल में मजदूरों की ठेकेदारी करने वाले एक ठेकेदार की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि मात्र दो दिन की मजदूरी को हुए विवाद में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक और आरोपी दोनों छत्तीसगढ़ के निवासी है।

थाना प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर ने बताया कि घटना बाणगंगा ब्रिज के नीचे की है। छत्तीसगढ निवासी निरंतर सिंह सांवेर रोड स्थित रोलिंग मिल में ठेकादारी करता था। उसके पास ही छत्तीसगढ निवासी सुनील नौकरी करता था। आरोपी सुनील निरंतर सिंह को बहाने से अपने साथ ब्रिज के नीचे ले गया और उस पर ईंट से हमला कर घायल अवस्था में उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। उसे राहगीर अर्पण ने अस्पताल पहुंचाया था जहां सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बाणगंगा पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें मृतक निरंतर सिंह के साथ सुनील जाता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने हत्या करना कबूल किया। उसने पूछताछ में बताया कि मृतक निरंतर सिंह उसके दो दिन के मजदूरी के रुपए नहीं दे रहा था। कई बार उससे रुपए मांगे लेकिन वह आना-कानी करता रहा इस पर उसने ईंट से हमला कर उसे मार डाला।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *