WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784695860', '216.73.216.43')

छात्रा के साथ गैंगरेप... घर जाते समय दरिंदों ने की जबरदस्ती - Somanshu News

छात्रा के साथ गैंगरेप… घर जाते समय दरिंदों ने की जबरदस्ती

छात्रा के साथ गैंगरेप… घर जाते समय दरिंदों ने की जबरदस्ती

अनूपपुर :  मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम पुलिस थाना क्षेत्र में कॉलेज से घर जा रही एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। वारदात शनिवार शाम करीब छह बजे की है।

राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी वीरेंद्र बरकड़े ने बताया कि तहसील मुख्यालय पुष्पराजगढ़ के शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रा पढ़ने के बाद अपने गांव ऑटो से पहुंची। यहां से वह पैदल डेढ़ किमी दूर घर जा रही थी, तो उसे एक परिचित युवक और उसके साथ तीन अन्य साथी मिल गए।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

  1. उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती सड़क किनारे प्लांटेशन क्षेत्र में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने किसी से भी घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घर पहुंचने के बाद छात्रा ने परिजन को इस बारे में बताया। इसके बाद राजेंद्रग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई।
  2. शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग अपचारी बालक को बाल संप्रेषण गृह रीवा भेजा गया है।

पहले भी एक महिला के साथ हुआ था दुष्कर्म

  1. बता दें, राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में ही आठ जून 2023 को एक महिला ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की थी। इसके बाद महिला नौ जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी।
  2. इसके बाद उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल को महिला ने जाकर लिखित शिकायत आवेदन देकर आई थी, लेकिन अगले दिन महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *