WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780663985', '51.195.215.165')

महिला प्रिंसिपल के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहा था थाना प्रभारी, पति ने रंगे हाथों पक - Somanshu News

महिला प्रिंसिपल के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहा था थाना प्रभारी, पति ने रंगे हाथों पक

महिला प्रिंसिपल के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहा था थाना प्रभारी, पति ने रंगे हाथों पक

अंबिकापुर :  पुलिस उपनिरीक्षक और कॉलेज की प्राचार्य के बीच अवैध संबंध का मामला सामने आया है। दोनों को बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया है। इसे किसी और ने नहीं बल्कि प्रिंसिपल के पति ने ही एक्पोज किया। इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंची और देर रात तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। आखिरकार पुलिस की टीम ने लाइटें बंद कर कंबल ओढ़ाकर थाना प्रभारी को बाहर निकाला और अपने साथ लेकर चली गई। पूरा मामला अंबिकापुर का है।

पति ने रंगे हाथों पकड़ा

दरअसल अंबिकापुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के सरकारी निवास में पुलिस उपनिरीक्षक और एक कॉलेज की प्राचार्य के बीच अवैध संबंध का मामला सामने आया है। ऐसा आरोप महिला के पति ने लगाते हुए इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी और अम्बिकापुर के मणिपुर थाना प्रभारी अनैतिक संबंध बना रहे थे। ये लोग तब पकड़ाए जब प्राचार्य का पति अचानक रायपुर से अम्बिकापुर में अपनी पत्नी के शासकीय निवास पर पहुंच गया।

दोनों को इस हालत में देख पति के होश उड़ गए। उसने घर पर बाहर से ताला लगा दिया। उन्होंने इस पूरे घटना का वीडियो खुद बनाया है। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है।

इस घटना की जानकारी नंदकुमार सोनी ने खुद ही गांधी नगर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद अम्बिकापुर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते अंबिकापुर के तीनों थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर बंद थाना प्रभारी और महिला प्राचार्य को दरवाजा अंदर से खोलने के लिए पुलिस कहती रही, लेकिन बाहर भीड़ और मीडिया कर्मियों के आने के कारण वे अंदर से दरवाजा नहीं खोल रहे थे। अंततः पुलिस कर्मियों ने उस क्षेत्र की लाइट बंद करके उपनिरीक्षक को कंबल ओढ़ा कर लेकर भागे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *