WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780796352', '216.73.217.55')

कलेक्टर ऑफिस पहुंची वृद्धा, कांपते हाथों से पहनाई माला, दुआएं भी दी, भावुक हो गए Collector साहब - Somanshu News

कलेक्टर ऑफिस पहुंची वृद्धा, कांपते हाथों से पहनाई माला, दुआएं भी दी, भावुक हो गए Collector साहब

कलेक्टर ऑफिस पहुंची वृद्धा, कांपते हाथों से पहनाई माला, दुआएं भी दी, भावुक हो गए Collector साहब

इंदौर :  मध्य प्रदेश के इंदौर कलेक्टर ऑफिस में आज एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। एक वृद्धा कांपते हाथों में फूलों की माला लिए कलेक्टर आशीष सिंह के पास पहुंचीं।

जैसे ही उन्होंने माला पहनाई और बलैंया लीं, पूरा माहौल भावुक हो गया। खुद कलेक्टर भी इस पल को देखकर भावनाओं में डूब गए।

दरअसल, इंदौर की रहने वाली कुलसुम बेगम के जीवन की सबसे बड़ी परेशानी तब शुरू हुई जब उनके दामाद ने उनके ही घर पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया। बेटी को तलाक देकर बाहर कर दिया और कुलसुम बेगम को भी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर दिया। न्याय के लिए उन्होंने कई दरवाजे खटखटाए, लेकिन हर जगह निराशा हाथ लगी।

आखिरकार जब उनकी आवाज़ कलेक्टर आशीष सिंह तक पहुंची, तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। न्यायालय ने सुनवाई के बाद बेदखली का आदेश दिया और कुलसुम बेगम को उनका घर वापस मिला। बुधवार को जब वह कलेक्टर से मिलने पहुंचीं, तो उनके चेहरे पर सुकून और आंखों में कृतज्ञता के आंसू थे। उन्होंने न केवल माला पहनाई, बल्कि हाथ जोड़कर कलेक्टर को दुआएं भी दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *