Ather Rizta S का नया वेरिएंट 3.7 kWh हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में मिलेगी 159 किलोमीटर की रेंज
नई दिल्ली : भारतीय बाजार में जिस तरह से Electric Scooter की मांग बढ़ रही है। उसे देखते हुए दो पहिया निर्माताओं की ओर से कई विकल्प पेश और लॉन्च किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता Ather की ओर से भी Ather Rizta S 3.7 kWh के नए वेरिएंट को लॉन्च कर दिया गया है। किस तरह के फीचर्स और रेंज के साथ इसे लॉन्च किया गया है। किस कीमत पर इसे उपलब्ध करवाया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुआ Ather Rizta S 3.7 kWh वेरिएंट
एथर इलेक्ट्रिक की ओर से रिज्टा एस स्कूटर के नए वेरिएंट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस स्कूटर के नए वेरिएंट के तौर पर 3.7 kWh को शामिल किया गया है।
शुरू हुई बुकिंग
निर्माता की ओर से इस स्कूटर के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में इस स्कूटर को बुक करवाया जा सकता है। बुकिंग के बाद इसकी डिलीवरी को जुलाई के आखिर तक शुरू किया जा सकता है।
