WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786046795', '2a03:2880:f814:3d::')

धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या... फिर फांसी पर लटका बुजुर्ग, बेटे की मौत का लगा था सदमा - Somanshu News

धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या… फिर फांसी पर लटका बुजुर्ग, बेटे की मौत का लगा था सदमा

धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या… फिर फांसी पर लटका बुजुर्ग, बेटे की मौत का लगा था सदमा

बिलासपुर: जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम केशला में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जिसके बाद वह खुद फांसी पर झूल गया। पुलिस ने दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस घटना की जांच कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि बेटे की मौत के बाद से बुजुर्ग परेशान रहा करता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम केशला निवासी 75 वर्षीय घनश्याम साहू का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं, उसकी 63 वर्षीय पत्नी इंदिरा साहू का शव खून से लथपथ हालत में बेड पर पड़ा था। इसकी जानकारी सबसे पहले मृतक के बेटे रविशंकर को मिली, उसने पड़ोसियों और पुलिस को इसकी दी। सूचना मिलते ही बिल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, इंदिरा साहू के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या की गई है। आशंका है कि पहले पत्नी की हत्या कर घनश्याम साहू ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में मृतक के बेटे रविशंकर साहू ने बताया गया कि वे दो भाई और एक बहन थे। कोविड संक्रमण के दूसरे दौर में उन्हें और उनके पिता के साथ ही उनके मंझले भाई रमेश कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इलाज के बाद रविशंकर और उनके पिता ठीक हो गए। बीमारी में उनके मंझले भाई की मौत हो गई। इसके बाद से उनके पिता का व्यवहार बदल गया था। वे छोटी-छोटी बातों को लेकर उग्र हो जाते थे। वे घर के लोगों को जान से मारने की धमकी और घर से निकल जाने के लिए कहते थे। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता ने ही मां की हत्या कर आत्महत्या कर ली है।

शांत स्वभाव के थे ये दंपति

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। शांत स्वभाव के इस दंपति के साथ हुई इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों काफी वर्षों से गांव में रह रहे थे और उनके बीच किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया था।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *