WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788372111', '216.73.217.10')

राष्ट्रपति भवन में चला 'कुछ कुछ होता है' गाने का जादू, द्रौपदी मुर्मु के सामने इंडोनेशियाई डेलिगेशन ने बांधा समय - Somanshu News Skip to content
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
Somanshu News
  • देश-दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • ट्रेंडिंग ख़बरें
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • जरा हटके
  • ट्रेंडिंग ख़बरें
  • अन्य
    • बिजनेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    • कोरोना
    • संपादकीय
  • Home
  • देश-दुनिया
  • राष्ट्रपति भवन में चला ‘कुछ कुछ होता है’ गाने का जादू, द्रौपदी मुर्मु के सामने इंडोनेशियाई डेलिगेशन ने बांधा समय

राष्ट्रपति भवन में चला ‘कुछ कुछ होता है’ गाने का जादू, द्रौपदी मुर्मु के सामने इंडोनेशियाई डेलिगेशन ने बांधा समय

  • Ramesh Sahu
  • January 26, 2025
  • देश-दुनिया
राष्ट्रपति भवन में चला ‘कुछ कुछ होता है’ गाने का जादू, द्रौपदी मुर्मु के सामने इंडोनेशियाई डेलिगेशन ने बांधा समय

नई दिल्ली :  इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो इस बार गणतंत्र दिवस पर भारत के मेहमान हैं। भारत पहुंचे प्रबोवो सुबियांटो के सम्मान में बीती रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रपति भवन में भोज आयोजित किया गया।

राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के साथ इस भोज में इंडोनेशिया का एक प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा, जिसने अलग अंदाज में सबका दिल जीत लिया।

‘कुछ कुछ होता है’ गाने से सजी महफिल
दरअसल, प्रबोवो सुबियांटो के साथ इंडोनेशियाई डेलिगेशन ने बॉलीवुड सोंग ‘कुछ कुछ होता है’ गाया। इंडोनेशियाई डेलिगेशन जिसमें वरिष्ठ मंत्री भी शामिल थे, उन्होंने गाने से महफिल जमा दी। वहां मौजूद सभी लोगों ने इस गाने का खुशी से लुत्फ उठाया। इस गाने का वीडियो खूब वायरल भी हुआ।

राष्ट्रपति भवन में भोज आयोजित

76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के मेहमान बने डोनेशियाई राष्ट्रपति को बीते दिन राष्ट्रपति भवन में भोज पर आमंत्रित किया गया। प्रबोवो सुबियांटो अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां पहुंचे। इसी भोज से पहले इंडोनेशियाई डेलिगेशन ने शाहरुख की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का गाना गाया।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं। वे भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की अगुवाई में द्विपक्षीय बैठक भी हुई। इसमें रक्षा, व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस बैठक में भारत ने इंडोनेशिया के प्रंबानन मंदिर के जीर्णोद्धार का भी प्रस्ताव रखा, जिस पर आगे विस्तार से बातचीत होगी। सदियों पुराना यह मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा मंदिर है।

 


Post navigation

Prev
Next

Related Articles

पाकिस्तान में 63 फीसद युवाओं ने कभी स्कूल का मुंह भी नहीं देखा, आतंकवाद को मिल रहा बढ़ावा
  • देश-दुनिया

पाकिस्तान में 63 फीसद युवाओं ने कभी स्कूल का मुंह भी नहीं देखा, आतंकवाद को मिल रहा बढ़ावा

  • Ramesh Sahu
  • January 9, 2026
पैसा लो अपना देश दो… डेनमार्क को हड़पने की नई चाल, ट्रंप का हर नागरिक को 90 लाख रुपये का ऑफर
  • देश-दुनिया

पैसा लो अपना देश दो… डेनमार्क को हड़पने की नई चाल, ट्रंप का हर नागरिक को 90 लाख रुपये का ऑफर

  • Ramesh Sahu
  • January 9, 2026
फर्जी डिग्रियां बांटने वाले निजी विश्वविद्यालय का निदेशक गिरफ्तार, जयपुर एसओजी ने चेन्नई से किया गिरफ्तार
  • देश-दुनिया

फर्जी डिग्रियां बांटने वाले निजी विश्वविद्यालय का निदेशक गिरफ्तार, जयपुर एसओजी ने चेन्नई से किया गिरफ्तार

  • Ramesh Sahu
  • January 8, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Privacy Policy

Categories

Uncategorized आलेख कोरबा कोरोना क्राइम खेल छत्तीसगढ़ जरा हटके जांजगीर.चांपा जैजैपुर ट्रेंडिंग ख़बरें देश-दुनिया धर्म बिजनेस बिलासपुर बेमेतरा भिलाई मनोरंजन राजनीति रायपुर लाइफस्टाइल शिक्षा संपादकीय सक्ती स्वास्थ्य

Visitor Counter

Visitors Today
0
0
Live visitors
9016926
Total
Visitors

Editor

Editor

Editor: Ramesh Sahu
Contact  – 8770742082
Email – sahuramesh875@gmail.com somanshunews@gmail.com

Address – Sanjay Nagar, Ward no. 03, N. P. Jaijaipur, Distt. – Sakti, C.G. PIN 495690

AS Technicals Cream Magazine by Themebeez