WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786230763', '216.73.216.170')

खाद की मांग को लेकर बालोद के किसानों ने किया चक्काजाम: डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात - Somanshu News

खाद की मांग को लेकर बालोद के किसानों ने किया चक्काजाम: डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात

खाद की मांग को लेकर बालोद के किसानों ने किया चक्काजाम: डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात

बालोद :  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लाटाबोड़ में खाद की मांग को लेकर हुए चक्काजाम मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 8 अगस्त को लाटाबोड़ क्षेत्र के 7 गांवों के किसानों ने बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात ठप कर दिया था।

इस दौरान आंदोलनकारी किसानों और पुलिस के बिच बहस की स्थिति भी निर्मित हुई। अब पुलिस ने 10 किसानों पर BNS की धारा धारा 285, 126(2) और 189(2) के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि अन्य किसानों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई है। पुलिस के मुताबिक़, उस समय सोसायटी में खाद उपलब्ध थी और वितरण भी चल रहा था। लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ बातचीत के लिए तैयार नहीं थी, जिसके चलते स्थिति बिगड़ गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *