WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788005971', '216.73.217.5')

अनियंत्रित होकर नदी में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली : हादसे में चालक की मौत, पुल के दोनों किनारों पर नहीं है सुरक्षा की व्यवस्था - Somanshu News

अनियंत्रित होकर नदी में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली : हादसे में चालक की मौत, पुल के दोनों किनारों पर नहीं है सुरक्षा की व्यवस्था

अनियंत्रित होकर नदी में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली : हादसे में चालक की मौत, पुल के दोनों किनारों पर नहीं है सुरक्षा की व्यवस्था

कोटा :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरगोंड़ नदी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी गई। जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बेलगहना थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक चालक का नाम मोनू धुर्वे पिता पूर्व सरपंच रामलाल धुर्वे है। वह ग्राम पंचायत मोहली का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, मोनू धुर्वे ग्राम पंचायत खोंगसारा के धान खरीदी केंद्र से धान खाली कर वापस खोंगसारा जा रहे थे तभी सरगोड़ नदी के पुल को पार करते समय अचानक ट्रैक्टर -ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि, सरगोड़ नदी के पुल के दोनों किनारों में बेटिकट नहीं होने से घटना हुई होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *