WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785008047', '198.244.183.138')

IPS अधिकारियों की संपत्ति का ब्यौरा: 33 साल की सर्विस में छत्तीसगढ़ के DGP के पास सिर्फ एक मकान, जानिए अन्य अधिकारियों की संपत्ति का लेखा-जोखा. - Somanshu News

IPS अधिकारियों की संपत्ति का ब्यौरा: 33 साल की सर्विस में छत्तीसगढ़ के DGP के पास सिर्फ एक मकान, जानिए अन्य अधिकारियों की संपत्ति का लेखा-जोखा.

IPS अधिकारियों की संपत्ति का ब्यौरा: 33 साल की सर्विस में छत्तीसगढ़ के DGP के पास सिर्फ एक मकान, जानिए अन्य अधिकारियों की संपत्ति का लेखा-जोखा.

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति का ताज़ा ब्यौरा सामने आया है। गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी के मुताबिक कुछ अफसरों की संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है, तो कुछ की संपत्ति घटी भी है। वहीं, राज्य के डीजीपी अरुण देव गौतम के पास आज भी सिर्फ एक मकान है।

सबसे अमीर अफसर DG पवनदेव

IPS अधिकारियों की संपत्ति में सबसे बड़ा उछाल डीजी रैंक के पवनदेव के नाम है। 2020 में जहां उनके पास 74 लाख की संपत्ति थी, वहीं 2025 में यह बढ़कर 3 करोड़ 88 लाख हो गई। यानी करीब 525% की बढ़ोतरी। उनके पास भिलाई, दुर्ग, धमधा और नवा रायपुर में जमीन और मकान हैं।

DGP अरुण देव गौतम के पास केवल एक मकान

राज्य के पुलिस प्रमुख अरुण देव गौतम की संपत्ति की बात करें तो उनके पास नवा रायपुर में सिर्फ एक मकान है, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई गई है। उन्होंने यह मकान 44 लाख में खरीदा था और इससे सालाना आय सिर्फ 1.20 लाख है।

दीपांशु काबरा की संपत्ति में गिरावट

IPS दीपांशु काबरा की संपत्ति 2020 में करीब 4 करोड़ रुपए थी, जो अब घटकर 3.39 करोड़ रह गई है। यानी लगभग 60 लाख रुपए की गिरावट। उनके पास रायपुर, नवा रायपुर और महाराष्ट्र में संपत्तियां हैं, जिनसे उन्हें सालाना करीब 18 लाख की आय होती है।

बाकी अधिकारियों की संपत्ति का हाल

  1. हिमांशु गुप्ता के पास रायपुर में तीन प्रॉपर्टी हैं, कुल मूल्य लगभग 61.34 लाख रुपए।
  2. केएसपी कल्लूरी के पास 47 लाख का मकान और 20 लाख की जमीन है।
  3. प्रदीप गुप्ता की संपत्ति में कोई बदलाव नहीं, 2020 और 2025 दोनों में 44.98 लाख।
  4. विवेकानंद की संपत्ति बढ़कर 144.64 लाख हो गई है, जो पहले 98.64 लाख थी।
  5. अमित कुमार की संपत्ति में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

करोड़पति एसपी की लिस्ट में 4 नाम

राज्य के 33 एसपी में से 4 अफसर करोड़पति हैं। इनमें सबसे ऊपर हैं जितेंद्र शुक्ला (दुर्ग एसपी) जिनके पास 2.10 करोड़ की संपत्ति है। इनके अलावा:

  • मोहित गर्ग (राजनांदगांव) – ₹1.95 करोड़
  • लाल उम्मेद सिंह (रायपुर SSP) – ₹1.68 करोड़
  • धर्मेंद्र छवई (कवर्धा) – ₹1.41 करोड़

जबकि 33 में से 18 एसपी ने अपनी संपत्ति के कॉलम में NIL लिखा है।

किन अफसरों की जानकारी नहीं उपलब्ध?

छत्तीसगढ़ कैडर के कुल 110 आईपीएस में से 5 अफसरों का IPR स्टेटस वेबसाइट पर नहीं दिखा। इनमें एससी द्विवेदी, एम लोग, अंकिता शर्मा, मयंक श्रीवास्तव, जे ठाकुर और डीजी रैंक के जीपी सिंह शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *