WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785952056', '216.73.217.61')

व्यापारी ने छुपा रखा था धान, जांच टीम ने छापेमारी कर पकड़ा - Somanshu News

व्यापारी ने छुपा रखा था धान, जांच टीम ने छापेमारी कर पकड़ा

व्यापारी ने छुपा रखा था धान, जांच टीम ने छापेमारी कर पकड़ा

रायगढ़ :  जिले में धान खरीदी की शुरुआत होते ही अवैध धान को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पंजीकृत व्यापारी ने 65 बोरी धान को खपाने की तैयारी में दूसरे के घर में रखवा दिया था। जिसे संयुक्त जांच टीम ने जब्त कर लिया है। वहीं पुलिस ने भी ओडिसा से रायगढ़ ला रहे पिकप लोड 60 बोरी धान को जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की टीम अवैध धान परिवहन व भंडारण पर निगरानी कर रही है। 20 नवंबर को सूचना मिली कि ग्राम घरघोड़ी में अंगद यादव के घर में काफी मात्रा में धान भंडारण कर रखा गया है। ऐसे में नायब तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी, मंडी निरीक्षक की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और उसके घर में जांच किया गया। जहां 65 बोरी अवैध धान भंडारण कर पाया गया।

पूछताछ करने पर अंगद यादव ने बताया कि मंडी का लाइसेंसधारी व्यापारी उद्धव डनसेना ने इसे रखवाया है। इससे यह स्पष्ट हो गया कि इस धान को अवैध रूप से खपाने की तैयारी की जा रही थी। संयुक्त जांच टीम ने 65 बोरी धान जब्त करते हुए मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *