शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाएं आगे बढ़े हमारी सरकार का उद्देश्य : डॉ साहू

शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाएं आगे बढ़े हमारी सरकार का उद्देश्य : डॉ साहू

 सक्ती : सबका साथ ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास यही हमारी भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव साय सरकार का उद्देश्य है जिन्होंने छत्तीसगढ़ के सभी हाई स्कूलों में अध्ययनरत सभी वर्ग की छात्राओं को सरस्वती साइकल योजना के तहत सायकल वितरण का कार्यक्रम  किए है इसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव साय सरकार को धन्यवाद देता हूं उक्त उद्गार सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. खिलावन साहू ने सक्ती विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरदा में  72 छात्राओं को सरस्वती साइकल योजना के तहत वितरण करते हुए कहा। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य छत राम सिदार ,वरिष्ठ व्याख्याता मिलू सिंह पैकरा, त्रिभुवन कंवर ,उपसरपंच करम सिंह कंवर, बसंत सूर्या , तुलेश्वर साहू , संतोष दास महंत आदि उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *