WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1783912728', '216.73.216.177')

नशेड़ी नाती का कारनामा : पैसे नहीं देने पर नानी के सिर पर लकड़ी के बट्टा मारा, हॉस्पिटल भी नहीं ले गए, हो गई मौत - Somanshu News

नशेड़ी नाती का कारनामा : पैसे नहीं देने पर नानी के सिर पर लकड़ी के बट्टा मारा, हॉस्पिटल भी नहीं ले गए, हो गई मौत

नशेड़ी नाती का कारनामा : पैसे नहीं देने पर नानी के सिर पर लकड़ी के बट्टा मारा, हॉस्पिटल भी नहीं ले गए, हो गई मौत

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशेड़ी नाती ने अपनी बुजुर्ग नानी की हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नाती की तलाश में जुट गई। मामला खमतराई थाना क्षेत्र के शहीद नगर का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम रवि यादव है। बताया जा रहा है कि, 3 नवंबर को रवि शराब के नशे में अपनी नानी 70 साल की भूरी बाई से पैसे मांग रहा था। भूरी बाई ने उसको पैसे देने से मना कर दिया तो गुस्साए रवि ने लकड़ी के बट्टे से उन पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर नहीं गए बल्कि घर पर ही घरेलू इलाज कर रहे थे। घरेलू इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस बीच आरोपी नाती फरार हो गया है।

आरोपी नाती फरार 

वहीं पीएम रिपोर्ट में सर में चोट लगने से मौत का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *