WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781468071', '51.195.244.3')

सरीसृप वन्य प्राणी अजगर को डंडे से पीट-पीट कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

सरीसृप वन्य प्राणी अजगर को डंडे से पीट-पीट कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

सरीसृप वन्य प्राणी अजगर को डंडे से पीट-पीट कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर :  देवभोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम कोयबा अमलीपारा निवासी नकुल मरकाम पिता बिरो सिंह जाति गोड़ उम्र 47 वर्ष के द्वारा 4/ 9/ 2024 को शाम 7:30 बजे देवभोग राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करते हुए एक सरिस्रीप वन्य जीव अजगर को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला गया।

जिसका गुप्त सूचना मिलने के आधार पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी रायपुर छत्तीसगढ़ सुधीर अग्रवाल एवं मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी एवं क्षेत्र संचालक उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व रायपुर छत्तीसगढ़ विश्वेश कुमार झा और उपनिदेशक उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद लक्ष्मण सिंह और वरुण जैन भा.व.से. के कुशल मार्गदर्शन में दिनांँक 5/ 9/2024 को आरोपी नकुल के द्वारा वन विभाग के टीम को गुमराह किया गया कि अजगर सांप जिंदा था जिसे हम 3 लोग कोयबा गांव में सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए बांँध में छोड़ा गया है।वन विभाग के टीम आरोपी के बयान से संतुष्ट नहीं हुए इसलिए दिनांँक 6/9/2024 को अजगर को मारते हुए वीडियो के आधार पर फिर से नकुल मरकाम पिता बिरो सिंह को कड़ी पूछताछ किया गया पूछताछ से आरोपी नकुल मरकाम के द्वारा अपराध कबूल किया गया और अजगर को मार कर ग्राम कोयबा से लगे घोघेर नाला में रेत को खोद कर नमक डालकर दफनाया गया जगह में ले जाकर दिखाया गया वन विभाग के द्वारा अजगर को मारे गए डंडा और मृत अजगर को शव परीक्षण कराने के लिए अपने सुपुर्द में लिया गया और आरोपी नकुल पिता बिरो सिंह के विरुद्ध पी..ओ.आर क्रमांक 8431/ 23 दिनांक 6/9/ 2024 वन अपराध पंजीबद्ध करते हुए।

विवेचना अधिकारी देवनारायण सोनी परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंती( व.प्र.)मैनपुर के द्वारा आरोपी नकुल पिता बिरो सिंह को गिरफ्तार कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा के तहत माननीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी देवभोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस कार्यवाही में गोपाल सिंह कश्यप सहायक संचालक उदंती मैनपुर, देवनारायण सोनी वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंती मैनपुर, धर्मेंद्र सोनवानी सहायक परिक्षेत्र अधिकारी करलाझर, मनोज ध्रुव स.प.अ कोयबा, टंकेश्वर देवांगन, सूर्य देव जगतवंशी, अनूप जांगड़े, वीरेंद्र ध्रुव, भूपेंद्र भेड़िया, योगेश दीवान, श्रीमति रिंकी जोशी एवं सुरक्षा श्रमिकों का योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *