WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780565528', '42.114.187.80')

दुकान से बिस्किट चुराने के आरोप में किशोर को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा - Somanshu News

दुकान से बिस्किट चुराने के आरोप में किशोर को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा

दुकान से बिस्किट चुराने के आरोप में किशोर को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा

रायगढ़ : शहर के राजीव नगर क्षेत्र में स्थित चाय दुकान में गोली-बिस्किट की कथित तौर पर चोरी करते एक किशोर को पकड़कर कुछ लोगों ने उसे खम्भे से बांधकर बेल्ट और बेसबाल से जमकर उसकी पिटाई कर दी। इस मामले का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा होने लगे। इस पर कोतवाली पुलिस मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर अपराध दर्ज करने की कवायद में जुट गई है।

प्रसारित वीडियो में जिस किशोर को स्थानीय युवकों के द्वारा खंभें से बांधकर बेल्ट और बेसबाल के साथ मारपीट की गई। उस किशोर को दुकानदार ने पुलिस को सौंप दिया। लेकिन पुलिस को सौंपने से पहले क्षेत्र के दो-तीन स्थानीय दबंगों ने किशोर के साथ जमकर बेरहमी से मारपीट की। किशोर के चेहरे पर मुक्के के ताबड़तोड़ हमले से हुए जख्मों से भी स्पष्ट पता चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *