WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788137994', '216.73.216.45')

जैजैपुर ब्लॉक से शिक्षक रहेमतुल्ला खान को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान - Somanshu News

जैजैपुर ब्लॉक से शिक्षक रहेमतुल्ला खान को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान

जैजैपुर ब्लॉक से शिक्षक रहेमतुल्ला खान  को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान

सक्ति जिले से तीन और शिक्षकों कार्तिकेश्वर जायसवाल किरण कटकवार और ऊषा चौहान भी शिक्षा रत्न से हुए सम्मानित

रायपुर स्थित शंकर नगर के एससीईआरटी परिसर में जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के सभा कक्षा में आयोजक राष्ट्रीय नवाचारी गतिविधि समूह भारत के प्रमुख संजीव सूर्यवंशी मुख्य अतिथि अपर संचालक एससीईआरटी जे पी रथ सहायक संचालक एससीईआरटी बी रघु और जिला प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल श्री बी एल देवांगन सर जी की आतिथ्य में छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिले से अपने नवाचार बेहतर परीक्षा परिणाम शैक्षणिक नवाचार के लिए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गयाआयोजक राष्ट्रीय नवाचारी गतिविधि समूह पूरे भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से ऐसे शिक्षकों को चुनकर सम्मानित करते है जो अपने स्कूल में कुछ हटकर कुछ नया शैक्षणिक नवाचार करते हैराष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को आगे बढ़ाने और गुणवत्ता पूर्ण सरकारी स्कूल की शिक्षा का उद्देश्य लेकर यह समूह पूरे सभी राज्यों में सक्रिय रूप से और ईमानदारी से कम कर रहा है।

वैसे तो सक्ति जिले के जैजैपुर विकासखंड के कन्या मिडिल स्कूल कोटेतरा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए हमेशा चर्चित रहा है।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कन्या कोटेतरा के शिक्षक रहेमतुल्ला खान और स्टाफ के अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में किचेन गार्डन आज का समाचार आज का क्विज विज्ञान प्रदर्शनी तार्किक गणित तार्किक शिक्षा शिक्षा दिवाल पर गार्डन और जीव विज्ञान आर्ट एंड क्राफ्ट यूट्यूब चैनल हस्तलिखित पुस्तिका जिले पर द्वितीय पुरस्कार NMMSE परीक्षा को तैयारी शसक्त बालकेबिनेट जैसे बहुत से नवाचार किए गए है जिसका प्रतिफल रहा की विगत दो वर्षों में चार छात्राओं रेशमा साहू, तमन्ना आदित्य 2023 _24 और यामिनी साहू प्रतिभा सिदार 204_25 का चयन राष्ट्र स्कॉलरशिप के लिए हुआ है। इस परीक्षा की तैयारी अतिरिक्त कक्षा लेकर श्री रहेमतुल्ला खान द्वारा कराई जाती है ।जिसका लाभ विद्यालय की छात्रा ले रही है। पूर्व में इस विद्यालय से प्रधान पाठक श्रीमती शीला चंद्रा मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित की जा चुकी है ।पूरा शैक्षणिक स्टाफ समर्पित नवाचार पर सतत कार्य कर रहे है।
शिक्षा रत्न सम्मान में अधिकारी कर्मचारी सहित छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों से शिक्षक उपस्थित रहे। शाला परिवार ने नवाचारी गतिविधि समूह के प्रमुख संजीव सूर्यवंशी सर जी का विशेष आभार प्रदर्शन किया है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *