WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786072370', '216.73.217.7')

चार बच्चों की मौत पर जादू-टोना का संदेह, मां ने कर दी पड़ोसी महिला की हत्या - Somanshu News

चार बच्चों की मौत पर जादू-टोना का संदेह, मां ने कर दी पड़ोसी महिला की हत्या

चार बच्चों की मौत पर जादू-टोना का संदेह, मां ने कर दी पड़ोसी महिला की हत्या

अंबिकापुर :  बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम का घुटराडीह में जादू-टोना के संदेह पर चंद्रकली नगेशिया (55) की हत्या कर दी गई। हत्या करने वाली सीतापति नगेशिया (30) भी मृतका के पड़ोस में ही रहती थी। आरोपित महिला को संदेह था कि मृतका जादू-टोना करती है, इस कारण उसके चार बच्चों की मौत हो गई है। इसी संदेह पर उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के अनुसार घुटराडीह निवासी सीतापति नगेशिया पति लालमोहन के चार बच्चों की मौत पिछले कुछ वर्षों में हो गई थी। स्वास्थ्यगत समस्याओं, पेट दर्द से जूझते हुए बच्चों ने दम तोड़ा था। एक सप्ताह पहले उसके तीसरे बेटे की मौत हो गई थी। इससे सीतापति का संदेह और गहरा गया था।

पड़ोस में रहने वाली एक महिला को वह इन मौतों के लिए जिम्मेदार मानने लगी थी। उसे संदेह हो गया था कि उन्हीं दोनों महिलाओं द्वारा जादू-टोना करने के कारण उसके बच्चों की मौत हुई है। इसी कारण वह आक्रोशित थी। मानसिक रूप से भी वह टूट चुकी थी। एक के बाद एक चार बच्चों की मौत ने उसकी मनः स्थिति खराब कर दी थी।

टांगी से ताबड़तोड़ किए प्रहारबीते रविवार की शाम लगभग चार बजे सीतापति टांगी लेकर अपने घर से निकली। वह सीधे पड़ोसी महिला चंद्रकली के घर पहुंच गई। चंद्रकली घर से लगे बाड़ी में काम कर रही थी। वहां पहुंचते ही सीतापति ने टांगी से चंद्रकली पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। सिर और चेहरे पर टांगी के संघातिक प्रहार से चंद्रकली की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुसमी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को टांगी के साथ पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि मृतका के जादू-टोना करने के कारण उसके बच्चों की मौत हो गई है।पुलिस ने आरोपित सीतापति को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

एक और महिला को ढूंढ रही थीचार बच्चों की असमय मौत से सीतापति मानसिक रूप से टूट चुकी थी। चंद्रकली नगेशिया की हत्या के बाद वह टांगी लेकर एक अन्य महिला के घर भी गई थी। उस महिला पर भी आरोपित को जादू-टोना करने का शक था। आरोपित जब उस महिला के घर पहुंची तो वह नहीं थी। वह मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गई थी। इस कारण वह बच गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *