WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784629479', '198.244.183.227')

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: 44 हजार वोटों से जीते सुनील सोनी - Somanshu News

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: 44 हजार वोटों से जीते सुनील सोनी

रायपुर दक्षिण उपचुनाव:  44 हजार वोटों से जीते सुनील सोनी

रायपुर :  भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 44 हजार से अधिक वोटों से जीत गए हैं। वोटों की गिनती खत्म हो गई है। अधिकारिक ऐलान होना बाकी है। इससे पहले रायपुर  दक्षिण उपचुनाव में 17वें राउंड में उनकी लीड 40 हजार के पार पहुंच गई थी।

महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा को लीड मिली। बीजेपी में जहां जश्न का माहौल है वहीं कांग्रेस भवन में सन्नाटा है। इस पर कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू बोले- जनता को पैसा चाहिए।

सूरजपुर, बलरामपुर, बलौदाबाजार, कवर्धा कांड का उपचुनाव पर नहीं पड़ा असर

जिस वक्त छत्तीसगढ़ में उपचुनाव हो रहे थे, ठीक उससे पहले पूरे प्रदेश में कांग्रेस के बड़े मुद्दे थे। इस पर उन्होंने सवाल भी उठाए लेकिन रायपुर दक्षिण में बृजमोहन अग्रवाल के नाम और भारतीय जनता पार्टी के निशान ने फिर काम कर दिया। सूरजपुर कांड, बलरामपुर कांड, बलौदाबाजार कांड, कवर्धा कांड समेत कई स्थानों पर कानून को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए। रायपुर में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बहुत खराब होने का मुद्दा उठाया, लेकिन कोई खास फर्क नहीं पड़ा।

माना जा रहा था कि रायपुर दक्षिण में सुनील सोनी पहली पसंद नहीं थे। इसका कारण था कि सभी चाहते थे कि दूसरे चेहरे को मौका मिले। एक ही चेहरे को बार-बार मौका न दिया जाए। इस वजह से केदार गुप्ता, मीनल चौबे, मृत्युंजय दुबे जैसे कई नाम उम्मीदवारों में शामिल थे, लेकिन ये नाराजगी कहीं से भी बाहर नहीं आई, लेकिन बृजमोहन अग्रवाल सुनील सोनी के लिए लगे रहे।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। निगम मंडलों में नियुक्तियां होनी है। निगम और मेयर के इलेक्शन आने वाले समय में होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा के किसी भी सदस्य के पास किसी भी बात की अवहेलना करने का कोई कारण नहीं था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *