WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777640964', '2001:41d0:303:2bb3::1')

आयोजन ऐसा भी — जहाँ जीवन के पचास सालों को मात्र दो पहर में जीने की होगी कोशिश ” - Somanshu News

आयोजन ऐसा भी — जहाँ जीवन के पचास सालों को मात्र दो पहर में जीने की होगी कोशिश ”

आयोजन ऐसा भी — जहाँ जीवन के पचास सालों को मात्र दो पहर में जीने की होगी कोशिश ”

 जांजगीर.चांपा:  कुरियारी,पोड़ी, गोधना,सलखन, कुकदा बोरदा, कांसा, सेमरा, गिद्धा, तेंदुआ,अवरीद अमोरा,कचन्दा ,मुड़पार,चोरभट्ठी ,बरभाठा एवम अन्य ग्रामों में प्राथमिक स्कूल से पढ़े तथा गोधना स्कूल में पढ़े पूर्व छात्र पुनर्मिलन @ 2025 एवं गुरुजन- आशीर्वाद कार्यक्रम में आगामी रविवार, 23 नवंबर 2025 को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोधना स्कूल प्रांगण में एकत्रित होंगे। यह पुनर्मिलन विशेष रूप से वर्ष 1992 में कक्षा 8वीं तथा 1996 में 12 वीं में अध्ययन करने वाले उन छात्रों का है, जो आज देश व राज्य के विभिन्न हिस्सों में निवासरत हैं।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कक्षा 1 से 12 तक के सभी गुरुजनों को आमंत्रित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करना है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्र अपनी जीवन-यात्रा, संघर्षों, चुनौतियों और सफलताओं को न केवल एक-दूसरे से साझा करेंगे, बल्कि इंद्रधनुषी विविधता में एकता के सूत्र को भी खोजने का प्रयास करेंगे।कैसे गजानन कांसा जैसे छोटे गांव से मुम्बई पहुंच कर स्थापित हुआ ,सफल हुआ। कैसे रामाधीन घिंवरा से बिलासपुर में सफल उद्यमी बना।ऐसे अनेक उदाहरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गुरुजनों द्वारा दिखाए गए मार्ग ने उन्हें किस प्रकार आज योग्य बनाया—इस पर भी चर्चा कर वे अपने आपको कृतार्थ महसूस करेंगे।

इस पुनर्मिलन में लगभग 15 गाँवों में उस समय निवासरत सहपाठी उपस्थित रहेंगे। सब मिलकर अपनी पुरानी यादों को ताज़ा करेंगे, एकरूपता को संवारेंगे और विविधता की खुशी मनाएँगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *