WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1779621439', '92.222.104.219')

जिला स्तर क्रिकेट,कराटे एवं फुटबॉल के लिए गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों का हुआ चयन - Somanshu News

जिला स्तर क्रिकेट,कराटे एवं फुटबॉल के लिए गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों का हुआ चयन

जिला स्तर क्रिकेट,कराटे एवं फुटबॉल के लिए गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों का हुआ चयन

आरंग : ब्लॉक स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल आरंग के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। ब्लॉक स्तर पर चल रहे अंडर 14, 17, 19 आयु के बालक/बालिका वर्ग के विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें अंडर 19 क्रिकेट ट्रायल्स में चयन कर्ताओं ने विद्यालय की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी कक्षा 12वीं के छात्र शाश्वत शर्मा, 11वीं के पृथ्वीराज साहू अंडर 17 के लिए कक्षा 9वीं के आदित्य चंद्राकर, मान साहू अंडर 14 क्रिकेट में कक्षा 7वीं के मोनिश कुमार साहू, समर प्रताप यदु 8वीं के आयुष शर्मा का चयन जिला स्तर हेतु किया। ये सभी विद्यार्थी जिला स्तर क्रिकेट टीम का हिस्सा बनेंगे।

कराटे अंडर 14 में तीन विद्यार्थी कक्षा 7वीं के महत्व नाथ योगी, श्लोक पूरी गोस्वामी कक्षा 8वीं की छात्रा आर्याश्री, अंडर 17 में दो विद्यार्थी कक्षा 9वीं की कृतिका साहू और चिराग चंदानी का जिला स्तर हेतु चयन हुआ।ताइकांडो अंडर 17 में कक्षा 9वीं के भावेश साहू का जिला स्तर हेतु चयन हुआ।जिला स्तर पर फुटबॉल अंडर 14,17 एवं 19 ट्रायल्स हेतु विद्यालय के 11 विद्यार्थीयों कक्षा 12वीं के निखिल दास मानिकपुरी 11वीं के कार्तिक राम यादव 9वीं के चिराग सोनवानी, रुद्रांश दास 8वीं के शुभ गुप्ता, विवेक दास मानिकपुरी 7वीं के लक्ष्य प्रताप साहू 6वीं के आदित्य सिंह राजपूत, फ़ैजान अशरफ, कनिष्क बिसेन, दिगेंद्र साहू का चयन हुआ।

विद्यालय के प्राचार्य हरेश कुमार दास तथा एकेडमिक प्रभारी पुष्प लता जॉर्ज एवं विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर बच्चों को बधाई दी । विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मान की घोषणा भी की गई है।जिला स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों को विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने शुभकामनाएं दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *